Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-19

Jamshedpur News: जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल, कच्चा घड़ा फेम राहगीर ने साझा किया अपना सफर, गोंड आर्टिस्ट भज्जू श्याम की चित्रकला ने भी मोहा मन

Jamshedpur: जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल में भाग लेने आज स्कूलों व कोचिंगों में में छोटे- छोटे बच्चों के बीच गाए जाने वाले गाने एक कच्चा घड़ा हूं मैं फिर भी बारिश में खड़ा हूूं मैं के गायक राजस्थान के सीकर के राहगीर जमशेदपुर पहुंच चुके हैं. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में वे दूसरी बार आ रहे हैं. इससे पहले 2018 में आए थे और रीगल कैफे में अपने गाने को सुनाया था. 

कोई जानकारी नहीं है लेकिन सुनने के शौकीन

उन्होंने अपने जीवन में उतार-चढ़ाव का अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. कुछ दिनों तक नौकरी भी की फिर अपनी गायिकी की दुनिया में आ गए. उन्होंने कहा कि उन्होंने पढ़ाई के दौरान गिटार बजाना सीखा था. उन्हें क्लासिकल गाने की कोई जानकारी नहीं है लेकिन सुनने के शौकीन है. 

कामयाबी पर उनके परिवार के लोग भी खुश

उन्होंने कहा कि उनके गाये गीत हर उम्र वर्ग लोग सुनते हैं. उन्होंने कहा कि गाने सुनने के लिए आदमी एक होते हैं लेकिन उनके सुनने के समय अलग-अलग होते हैं कि वे किस समय किस तरह के गाने सुनना पसंद करते हैं. उन्होंने कहा कि शुरू मेें उनके परिवार को भी लगा कि शायद जिस तरह गांव घर के लोग गाना-बजाना कर अपना जीवनयापन करेंगे शायद ऐसा है लेकिन अब उनकी कामयाबी पर उनके परिवार के लोग भी खुश हैं.

समाहित कर वे अपनी चित्रकला को दर्शाते हैं

 उन्होंने कहा कि जब कोरोना काल में पालमपुर में बैठ कर बस के इंतजार में गाने गा रहे थे तभी उनका विडियो वायरस हो गया जिसके बाद उन्हें लोकप्रियता मिली. पद्मश्री चित्रकार भज्जू श्याम ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा वे गोंड चित्रकार हैं. उन्होंने कहा कि उनकी चित्रकला में हवाई जहाज पर कहीं जा रहे, उस समय नीचे का दृश्य कैसा लगता, धरती कैसी लगती इन सभी चीजों को समाहित कर वे अपनी चित्रकला को दर्शाते हैं. 

समकालीन परिदृश्य दिखने को मिलते

उन्होंने कहा कि पूर्वज जो कहते थे उस समय क्या अनुभूति थी इसे अपनी चित्रकला में दर्शाने का प्रयास करते हैं. पुणे से आए साहित्यकार डा. दामोदर विष्णु ने भी अपने अनुभव साझा किए. उन्होंने कहा कि साहित्यकार अपनी शब्दों को भाषाओं में पेश करते हैं. उन्होंने कहा कि उनकी कहानी संग्रह में समकालीन परिदृश्य दिखने को मिलते.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !