Jamshedpur: सरयू राय ने गुरुवार को स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के बारीडीह स्थित कार्यालय में आयोजित समारोह में अस्मिता महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता एवं रांची खेल गांव स्टेडियम में आयोजित ब्लैक बेल्ट परीक्षा में सफल खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया।
बता दें कि अस्मिता महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन गत 26 अप्रैल को जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पूर्वी सिंहभूम और जिला ताइक्वांडो संघ द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था। उस अवसर पर भी मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सरयू राय उपस्थित रहे थे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया था।
समारोह के दौरान प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के बाद विजेता खिलाड़ी काफी उत्साहित नजर आए। विधायक सरयू राय ने खिलाड़ियों को उनके जज्बे और मेहनत को बनाए रखते हुए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने उन खिलाड़ियों का भी हौसला बढ़ाया, जो इस बार सफल नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अपनी कमियों को दूर कर अधिक मेहनत के साथ दोबारा प्रतियोगिता में भाग लें।
कार्यक्रम को सफल बनाने में झारखंड ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष गोपाल कुमार, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी अशोक कुमार, कोच पूजा कौर, पी. विजय कुमार एवं विजय नारायण सहित अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
स्वर्ण पदक विजेता
रिद्धी चटर्जी, आर्शिया कुमारी, लख्खी लकड़ा, अर्पिता मंडल, रेश्मी गोप, अदिति राज एवं साई सोनम।
रजत पदक विजेता
शैल नंदिनी, देवअश्मिता दास, आदया वत्स, रायना मंगल, मायरा बोइपाई, रितशिका, रोशनी सहरिया, दीक्षा कुमारी, अर्दिशा बनर्जी एवं सानवी ठाकुर।
कांस्य पदक विजेता
अंशिका कुमारी, मुस्कान कुमारी, श्रुति कुमारी एवं श्रेया कुमारी।