क्रियाकलापों में रफ्तार आ गई
प्राचार्ज डॉ मोहम्मद रेयाज ने शिक्षकों शिक्षकेत्तर कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में मौजूद छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों से भरी हुई सभा में वाइस चांसलर तथा डॉ प्रभात कुमार सिंह (ओएसडी कोल्हन विश्वविद्यालय) का स्वागत किया। उन्होंने अपने स्वागत भाषण में कहा कि हमारी वाइस चांसलर महोदया का व्यक्तित्व सम्मानजनक है। जब से उन्होंने विश्वविद्यालय की जिम्मेवारियों को संभाला है तब से विश्वविद्यालय के क्रियाकलापों में रफ्तार आ गई है।
पाठ्यक्रम प्रारंभ किए जाएं जिनका संबंध रोजगार से हो
मुख्य अतिथि वाइस चांसलर महोदय ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने करीम सिटी कॉलेज को बधाई देते हुए कहा कि आज का यह क्षण गर्व और संतोष का क्षण है। आज का यह कार्यक्रम करीम सिटी कॉलेज की शैक्षणिक सजगता और शिक्षा के प्रति लगन का प्रमाण है। प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महोदया ने कहा कि यह प्रमाण पत्र केवल शैक्षिक सफलता का प्रमाण नहीं बल्कि इससे आपका भविष्य और आपके जीवन की सफलता जुड़ी हुई है।
अंत में उन्होंने यह कहा कि हम यह चाहते हैं कि हमारे विश्वविद्यालय में कुछ नए पाठ्यक्रम प्रारंभ किए जाएं जिनका संबंध रोजगार से हो।
धन्यवाद ज्ञापन डॉ बी एन त्रिपाठी ने किया
परन्तु एक पाठ्यक्रम ऐसा भी हो जिसका संबंध मानवता निर्माण से हो और हम चाहते हैं कि करीम सिटी कॉलेज इस मार्ग में पहल करे। के वक्तव्य के बाद मूल प्रमाण पत्र वितरण प्रारंभ हुआ। कुछ बच्चों ने वाइस चांसलर के हाथों से प्रमाण पत्र प्राप्त किया और उसके बाद उनके आदेश से प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज के शुभ हाथों प्रमाण पत्र का वितरण संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ यहिया इब्राहीम ने किया तथा मुख्य अतिथि का परिचय डॉ बसुधरा राय में प्रस्तुत किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ बी एन त्रिपाठी ने किया।
प्रमाण पत्र बांटे जाएंगे
मंच पर प्राचार्य के अलावा डॉ बी एन त्रिपाठी (परीक्षा नियंत्रक), डॉ तुफैल अहमद (साइंस इंचार्ज), डॉ एमएम नजरी (कॉमर्स इंचार्ज), डॉ अनवर शहाब तथा एनसीसी ऑफिसर मेजर (डॉ) फखरुद्दीन अहमद मौजूद थे।
करीम सिटी कॉलेज का यह ग्रेजुएशन सेरेमनी दो दिवसीय कार्यक्रम है। आज सत्र 2018-2021 के विद्यार्थियों में प्रमाण पत्र वितरित किया गया और कल सत्र 2019-2022 तथा 2020-2023 के छात्र-छात्राओं के बीच प्रमाण पत्र बांटे जाएंगे।