Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-19

Jamshedpur Crime News: कदमा के महाबीर मंदिर चोरी कांड का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur: जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में स्थित फार्म एरिया के श्री श्री महाबीर मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने चोरी की घटना में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कदमा हरिजन बस्ती, स्टाफ क्वार्टर, फार्म एरिया निवासी रोहित मुखी उर्फ कुणाल मुखी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से ही दो आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह न्यायालय में लंबित हैं।

कदमा थाना पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मंदिर से चोरी किए गए कई सामान भी बरामद किए हैं। बरामद सामानों में तीन पीस डंका, एक स्टील का तासा, तीन लोहे की तलवारें, एक बड़ा कैरम बोर्ड तथा एक बड़ा डंका शामिल है।

चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई 

बताया जा रहा है कि श्री श्री महाबीर मंदिर प्रबंधन की ओर से कदमा थाना में चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मंदिर परिसर से पूजा-पाठ में उपयोग होने वाले सामानों की चोरी की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में काफी नाराजगी देखने को मिली थी। लोगों का कहना था कि धार्मिक स्थल में इस तरह की घटना बहुत निंदनीय है।

पुलिस ने जांच शुरू की 

मामले की गंभीरता को देखते हुए कदमा थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की और त्वरित छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि इस चोरी में कोई अन्य व्यक्ति तो शामिल नहीं था। पुलिस का कहना है कि आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !