Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-19

Jamshedpur DC Karn Satyarthi: जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने विभिन्न प्रखंड एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनी, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित

Jamshedpur: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने प्रखंड एवं शहरी क्षेत्रों के नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं मांगों को सुना।


मुलाकात कर अपनी मांगों को रखा

 इस दौरान नागरिकों द्वारा बिजली बिल माफी, बकाया वेतन भुगतान कराने, जमीन विवाद, स्थानांतरण, आधार कैम्प की मांग, प्रवेश मार्ग का अतिक्रमण के विरूद्ध शिकायत, म्यूटेशन, विद्यालय में नामांकन, दुर्घटना सहायता, दुकान तोड़ने की शिकायत, दिव्यांग को दुकान आवंटन, स्कूल फीस माफी, मोबाइल टॉवर एवं चापानल की मांग समेत अन्य जनहित से जुड़ी समस्याएं और टाटा विस्थापित 18 मौजा के रैयतों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर अपनी मांगों को रखा ।  

कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया 

उपायुक्त द्वारा सभी आवेदकों को सुनते हुए प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को अग्रसारित कर स्पष्ट निर्देश दिया गया कि प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें । कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया ।

जनसमस्याओं का समाधान त्वरित रूप से किया जा सके

 उपायुक्त द्वारा सभी विभागीय पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देशित किया गया है कि जन शिकायत निवारण दिवस में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता से करेंगे। विभागीय समीक्षा के क्रम में जनशिकायत में प्राप्त आवेदनों की भी समीक्षा नियमित की जा रही है ताकि जनसमस्याओं का समाधान त्वरित रूप से किया जा सके।  

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !