Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-19

Jharkhand News: झारखंड में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 40 हजार शिक्षकों की बहाली की तैयारी

Jharkhand News: झारखंड में सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदलने की तैयारी शुरू हो गई है. शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लक्ष्य के साथ राज्य सरकार बड़े पैमाने पर शिक्षक बहाली की दिशा में आगे बढ़ रही है. राज्य सरकार अगले वर्ष एक साथ करीब 40 हजार शिक्षकों की नियुक्ति करने की योजना पर काम कर रही है. ये बहालियां पहली से पांचवीं और छठी से आठवीं कक्षा के लिए सहायक आचार्य पदों पर होंगी. पहले जारी भर्ती प्रक्रिया में बड़ी संख्या में पद खाली रह गए थे, जिन्हें अब नए पदों के साथ जोड़कर भरने की तैयारी है.

100 नए CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस खोलने की योजना
सरकार मिडिल स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के लिए सहायक आचार्यों की पदस्थापना पर जोर दे रही है. साथ ही 100 नए सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस खोलने की योजना है, जहां सीबीएसई पैटर्न पर पढ़ाई कराई जाएगी. इन स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा.

इधर माध्यमिक शिक्षकों और विशेष शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया भी जारी है. सरकार का फोकस सिर्फ नियुक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षकों के प्रशिक्षण पर भी जोर दिया जा रहा है.

गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई और नियमित प्रशिक्षण सुनिश्चित करना जरुरी
एक साथ 40 हजार शिक्षकों की बहाली झारखंड की स्कूली शिक्षा के लिए बड़ा कदम है. यदि भर्ती प्रक्रिया समय पर और पारदर्शी तरीके से पूरी होती है, तो सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी काफी हद तक दूर हो सकती है. हालांकि असली चुनौती बहाली के बाद गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई और नियमित प्रशिक्षण सुनिश्चित करने की होगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !