Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-19

Jamshedpur Accident: घने कोहरे में बड़ा हादसा, मोहरदा–बड़ाबांकी मार्ग पर XUV 700 खेत में पलटी

Jamshedpur: जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत मोहरदा–बड़ाबांकी मुख्य मार्ग पर गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नूतनडीह क्षेत्र के पास तड़के लगभग चार बजे तेज गति से जा रही एक महिंद्रा XUV 700 अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से फिसलकर करीब पांच फीट नीचे खेत में जा पलट गई।


घटना कैसे हुई जानें

गनीमत रही कि वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे और इस दुर्घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार कार नूतनडीह की ओर से गुजर रही थी। इसी दौरान सड़क पर मौजूद तीखे मोड़ और चारों तरफ छाए घने कोहरे के कारण चालक को आगे का रास्ता साफ दिखाई नहीं दिया। कम दृश्यता की वजह से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सीधे खेत में जा गिरी।

बताया जा रहा है कि खेत की गहराई करीब पांच फीट थी, जिस कारण कार पलट गई और उसे भारी नुकसान पहुंचा। हादसे के तुरंत बाद कार में मौजूद सभी लोग खुद बाहर निकलने में सफल रहे और सुरक्षित स्थान पर चले गए।

वाहन टेल्को क्षेत्र का

प्रारंभिक तौर पर वाहन के टेल्को क्षेत्र से जुड़े होने की बात सामने आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगी।

घटना की जानकारी सुबह तब सामने आई जब कोहरा धीरे-धीरे छंटा और स्थानीय लोगों की नजर खेत में पलटी कार पर पड़ी। इसके बाद तुरंत बिरसानगर थाना को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाद में क्रेन की मदद से कार को खेत से बाहर निकाला गया और उसे जब्त कर थाना ले जाया गया।

पुलिस की लोगों से अपील

पुलिस का कहना है कि फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है। शुरुआती जांच में घना कोहरा और सड़क का खतरनाक मोड़ हादसे की मुख्य वजह माने जा रहे हैं। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे के दौरान सावधानी से वाहन चलाएं, गति नियंत्रित रखें और अतिरिक्त सतर्कता बरतें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !