Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-19

Health Update: चेहरे को ढककर सोने की आदत बन सकती है, जान लेवा, पढ़िए पूरी खबर

Jharkhand: सर्दियों की रात, ठंडी हवा और कंबल में सिमटा शरीर। अक्सर हम आराम और गर्मी के लिये पूरा चेहरा कंबल से ढककर सो जाते हैं। लेकिन डॉक्टरों की मानें तो यही सुकून भरी आदत सेहत के लिये खतरनाक साबित हो सकती है। फेफड़ों के कुछ विशेषज्ञों के अनुसार चेहरा ढककर सोने से शरीर में ऑक्सीजन का स्तर 15 से 20 प्रतिशत तक कम हो सकता है।

 

रात को नींद नहीं, सेहत कमायें

ऐसे में फेफड़ों को हवा पंप करने के लिये ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और शरीर को नुकसान पहुंचता है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक, कंबल से चेहरा ढकने पर ताजी हवा अंदर नहीं जा पाती। नतीजा, बार-बार कार्बन डाइऑक्साइड वाली हवा सांस में जाती है। कंबल के अंदर ऑक्सीजन घटती और कार्बन डाइऑक्साइड बढ़ती जाती है। इसके दुष्परिणाम घुटन महसूस होना, बार-बार नींद टूटना और सुबह उठते ही थकान और सिरदर्द महसूस होने लगता है।

बिना चेहरा ढके सोने के फायदे

पर्याप्त ऑक्सीजन मिलती है। सुबह उठते हैं फ्रेश और एनर्जेटिक महसूस होता है। पसीना कम, स्किन प्रॉब्लम्स भी कम। दम घुटने या चक्कर आने और नींद खराब होने का खतरा घटता है। चेहरा ढकने के बजाय कई लेयर के कपड़े पहनें, गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करें, गर्म पानी की बोतल रखें और कमरे को ठीक से गर्म करें। मतलब साफ है कि सुकून की नींद वही है, जिसमें सांसें खुलकर चलें। आज से ही आदत बदलें, चेहरा खुला रखें, ताजी हवा में सांस लें और रात को नींद नहीं, सेहत कमायें।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !