Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-19

Ranchi News: ईशान किशन के नेतृत्व में झारखंड ने सैयद मुश्ताक अली कप पर पहली जीत दर्ज की

Ranchi: सैयद मुश्ताक अली क्रिकेट टूर्नामेंट में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद झारखंड की टीम शुक्रवार को रांची लौट आई। ईशान किशन के नेतृत्व में झारखंड ने पहली बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया है। फाइनल मुकाबले में हरियाणा को 69 रनों से हराने में कप्तान ईशान किशन की अहम भूमिका रही, जिन्होंने शानदार 101 रनों की पारी खेली।



कप्तान ईशान किशन की अहम भूमिका

टीम की वापसी को लेकर रांची एयरपोर्ट पर सुबह से ही क्रिकेट प्रेमियों का जमावड़ा लगा रहा। हालांकि टीम की फ्लाइट लगभग तीन घंटे की देरी से पहुंची, लेकिन इसके बावजूद प्रशंसकों का उत्साह कम नहीं हुआ। जैसे ही खिलाड़ी एयरपोर्ट से बाहर निकले, ढोल-नगाड़ों, नारों और तालियों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया। खिलाड़ियों ने भी इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय टीम वर्क और प्रशंसकों के समर्थन को दिया। वहीं प्रशंसकों ने झारखंड टीम की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि यह जीत राज्य के क्रिकेट के लिए मील का पत्थर साबित होगी।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !