Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-18

Hazaribagh Incident: 11 वर्षीय बच्चे की पिटाई का वीडियो वायरल, सीएम के निर्देश पर आरोपी गिरफ्तार

Hazaribagh: हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र में एक 11 वर्षीय बच्चे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को मामले का संज्ञान लेते हुए हजारीबाग पुलिस को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस ने बिना देरी किए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरही थाना क्षेत्र में क्रिकेट खेलने के दौरान दो बच्चों के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद में एक बच्चे के पिता आलोक गुप्ता ने दूसरे 11 वर्षीय बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस घटना का किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जो 17 दिसंबर को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो वायरल होते ही मामले ने तूल पकड़ लिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर वीडियो का संज्ञान लेते हुए हजारीबाग पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद बरही थाना पुलिस ने एक टीम का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू की।

आवेदन प्राप्त होने के बाद पुलिस की कार्रवाई 

बरही एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने बताया कि पीड़ित बच्चे की मां से आवेदन प्राप्त होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई की गई और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !