Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-18

Chowka News: अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन, बचाव एवं नियंत्रण के उपायों की दी गई जानकारी

Chowka News: चौका प्लस-टू उच्च विद्यालय परिसर में अग्नि सुरक्षा को लेकर गुरुवार को जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को आग लगने की स्थिति में बचाव एवं नियंत्रण के उपायों की विधिवत जानकारी दी गई.

कार्यक्रम के दौरान चांडिल अग्निशमन विभाग के पदाधिकारियों द्वारा आग से संबंधित संभावित खतरों, प्राथमिक सावधानियों, अग्निशमन यंत्रों के प्रयोग तथा आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया. साथ ही पीएलवी द्वारा भी जागरूकता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं.

इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक, पीएलवी अरुण कुमार महतो, सहायक शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. विद्यालय प्रशासन ने इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !