Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-18

Jamshedpur News: राष्ट्रपति के जमशेदपुर आगमन को लेकर 30 दिसंबर तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द

Jamshedpur News: जमशेदपुर में राष्ट्रपति के आने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. किसी भी तरह की लापरवाही से बचने के लिए जिला पुलिस को पूरी तरह सतर्क रखा गया है. राष्ट्रपति के 29 दिसंबर को जमशेदपुर आगमन और क्रिसमस को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला पुलिस में सभी तरह की छुट्टियों पर 30 दिसंबर तक रोक लगा दी गई है. वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद यह फैसला लागू कर दिया गया है.

आदेश में कहा गया है कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की पूरी मौजूदगी जरूरी है. विशेष परिस्थिति में ही वरीय पुलिस अधीक्षक छुट्टी की अनुमति देंगे. जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों और थाना प्रभारियों को आदेश का सख्ती से पालन करने को कहा गया है.

उच्च स्तरीय कार्यक्रमों के दौरान छुट्टियों पर रोक आम बात है. इससे साफ है कि प्रशासन सुरक्षा को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहता. चुनौती यही रहेगी कि सुरक्षा के साथ पुलिस कर्मियों पर अतिरिक्त दबाव न पड़े.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !