Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-18

Palamu News: पलामू में जंगली फल खाने से सात बच्चों की हालत गंभीर

Palamu: पलामू जिले के पाटन थाना अंतर्गत हिसरा बरवाडीह गांव में एक गंभीर घटना सामने आई, जहां घर के आसपास उगे जंगली फल (बगडेरा) खाने से सात बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि बच्चे खेलते समय पास के जंगली पौधे से फल तोड़कर खा बैठे। फल खाने के कुछ ही समय बाद बच्चों को चक्कर आने लगे और वह एक-एक कर बेहोश हो गए, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों ने बच्चों को अस्पताल पहुंचाया 

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी बच्चों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। इनमें से चार बच्चों को मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच में भर्ती कराया गया, जबकि तीन बच्चों का इलाज एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक समय पर चिकित्सा सुविधा मिलने के कारण सभी बच्चों की हालत में अब सुधार है और वह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं, हालांकि डॉक्टरों की निगरानी अभी भी  जारी है।

ग्रामीणों से अपील 

परिजनों ने बताया कि बच्चों को जंगली फल के नुकसान की जानकारी नहीं थी और उन्होंने अनजाने में उसे खा लिया। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वह  बच्चों को जंगली फल और पौधों से दूर रखें, क्योंकि इनमें से कई जहरीले हो सकते हैं। साथ ही स्थानीय प्रशासन से मांग की जा रही है कि गांवों में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को ऐसे खतरों के प्रति सचेत किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !