Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-04

Railway News: गंगा दामोदर एक्सप्रेस के रूट में बड़ा बदलाव, होली पर गया-जहानाबाद के यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

Railway: रेलवे प्रशासन ने गया स्टेशन पर बुनियादी ढांचे के विकास और प्रस्तावित ब्लॉक के कारण यात्रियों को एक बड़ा झटका दिया है। धनबाद और पटना के बीच चलने वाली बेहद लोकप्रिय गंगा दामोदर एक्सप्रेस 13329/13330 अब 4 फरवरी से 21 मार्च तक अपने निर्धारित मार्ग गया और जहानाबाद होकर नहीं चलेगी।

इन रूटों से होकर गुजरेगी ट्रेन

रेलवे के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, ब्लॉक की अवधि के दौरान यह ट्रेन अब बंधुआ, पैमार, तिलैया और इस्लामपुर के रास्ते अपनी मंजिल तक पहुंचेगी। इस बदलाव का सीधा असर उन हजारों यात्रियों पर पड़ेगा जो रोजाना गया और जहानाबाद से पटना या धनबाद के लिए सफर करते हैं।

अन्य ट्रेनों पर भी पड़ा असर

सिर्फ गंगा दामोदर ही नहीं, बल्कि कई अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्ग और कोच में भी बदलाव किया गया है, हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस: 5 फरवरी से 21 मार्च तक यह ट्रेन गोमो और गया के बजाय राजगीर-इस्लामपुर मार्ग से डाइवर्ट रहेगी। धनबाद-पटना इंटरसिटी, इस ट्रेन के परिचालन पर भी ब्लॉक का असर देखने को मिलेगा। कोच की कटौती: गंगा दामोदर एक्सप्रेस अब 20 के बजाय केवल 18 बोगियों के साथ चलेगी। इसमें से दो जनरल बोगियों को हटा दिया गया है, जिससे सामान्य श्रेणी में सफर करने वालों की भीड़ बढ़ना तय है। जनशताब्दी एक्सप्रेस, रांची-पटना जनशताब्दी में भी कोच की संख्या घटाकर 18 कर दी गई है।

त्योहारों और लगन पर पड़ेगा प्रभाव

यह ब्लॉक ऐसे समय में लिया गया है जब होली जैसा बड़ा त्योहार और शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। गया और जहानाबाद के यात्रियों के लिए अब वैकल्पिक साधनों की तलाश करना या लंबी दूरी तय कर दूसरे स्टेशनों तक पहुंचना मजबूरी बन गया है। रेलवे प्रशासन ने इस असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए यात्रियों से धैर्य और सहयोग बनाए रखने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि यह कार्य भविष्य में रेल परिचालन को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए अनिवार्य है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !