Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-17

Clean India, Healthy India: स्वच्छ भारत के संकल्प के साथ दौड़ेगा देश, 28 दिसंबर को 100 शहरों में किसना डायमंड मैराथन का आयोजन

India: आगामी 28 दिसंबर 2025, रविवार को किसना डायमंड मैराथन के 10वें संस्करण का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष की थीम स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत रखी गई है। आयोजन की सबसे खास बात यह है कि यह मैराथन एक साथ भारत के 100 से अधिक शहरों में आयोजित की जाएगी, जिसका मुख्य उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और एक स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करना है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड पर नजर

 आयोजित होने वाली इस मैराथन के जरिए इस बार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। आयोजकों के अनुसार, इस दौड़ से जो भी फंड या पंजीकरण शुल्क राशि जमा होगी, उसे सीधे स्वच्छ भारत अभियान के कार्यों में दान किया जाएगा।

प्रतिभागियों के लिए आकर्षक पुरस्कार और सुविधाएं मैराथन में भाग लेने वाले प्रत्येक धावक को विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं, जिनमें शामिल हैं

 ड्राय-फिट टी-शर्ट और कैप
 कस्टमाइज्ड बिब और टाइमिंग चिप
 फिनिशर मेडल और रिफ्रेशमेंट
  हाइड्रेशन और एम्बुलेंस सपोर्ट
दौड़ के विजेताओं के लिए विशेष किसना डायमंड ज्वेलरी और अन्य आकर्षक उपहार रखे गए हैं।

जानिए कैसे करें पंजीकरण

इस मैराथन में 5 किमी और 10 किमी जैसी विभिन्न श्रेणियां रखी गई हैं। पंजीकरण शुल्क फ्री है। इच्छुक प्रतिभागी आधिकारिक वेबसाइट www.activeforever.in पर जाकर या दिए गए हेल्पलाइन नंबर 6207345066 पर संपर्क कर अपना टिकट बुक कर सकते हैं। यह आयोजन न केवल फिटनेस प्रेमियों के लिए एक मंच है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का एक सुनहरा अवसर भी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !