Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब बांस से लदी एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में जा गिरी। अचानक हुई इस दुर्घटना के कारण स्टेशन रोड पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया और कुछ ही मिनटों में वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
गनिमत रही कोई घायल नहीं
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप वैन रेलवे स्टेशन की दिशा में जा रही थी। इसी दौरान कथित तौर पर यातायात पुलिस द्वारा दिए गए भ्रमित करने वाले दिशा-निर्देशों के चलते चालक वाहन वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे पिकअप सीधे गड्ढे में जा समाई। गनिमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। हालांकि वाहन में लदा बांस सड़क पर फैल गया, जिससे जाम की स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।
घटन कैसे घटित हुई जानें
पिकअप चालक ने आरोप लगाया कि यातायात पुलिस द्वारा बार-बार रास्ता बदलने का दबाव बनाया जा रहा था और अवैध रूप से पैसे की मांग भी की गई। चालक का कहना है कि मानसिक दबाव और जल्दबाजी की वजह से यह दुर्घटना घटी। फिलहाल इन आरोपों को लेकर यातायात पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
घटना के बाद की स्थिति
घटना के बाद स्टेशन रोड पर काफी देर तक भीषण जाम लगा रहा। रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों, ऑटो चालकों और निजी वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्री समय पर ट्रेन पकड़ने के लिए अपना सामान लेकर पैदल ही स्टेशन की ओर जाते दिखाई दिए।