Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-17

Jamshedpur News: जिला भाजपा कार्यालय में जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी की प्रक्रिया आरंभ

Jamshedpur News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महानगर संगठन में इन दिनों राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. मंडल स्तर पर संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिलाध्यक्ष चयन को लेकर रायशुमारी शुरू कर दी गई है. इसी कड़ी में बुधवार सुबह साढ़े 9 बजे साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी की प्रक्रिया आरंभ हुई.

केंद्रीय नेताओं, मंडलाध्यक्षों और चुनिंदा पदाधिकारियों ने लिया हिस्सा 
इस रायशुमारी में पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्षों, जिले में निवास करने वाले केंद्रीय नेताओं, मंडलाध्यक्षों और चुनिंदा पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया. सभी ने संगठन को मजबूत नेतृत्व देने के उद्देश्य से अपने-अपने सुझाव रखे. भाजपा के जमशेदपुर प्रभारी सह प्रदेश महासचिव मनोज सिंह स्वयं जिला कार्यालय में मौजूद रहे और पदाधिकारियों से संभावित जिलाध्यक्ष को लेकर उनकी राय जानी.

नामों को पर्यवेक्षक एकत्र कर प्रदेश कार्यालय भेजेंगे
पार्टी की परंपरा के अनुसार, रायशुमारी में शामिल नेताओं से उनके पसंद के तीन-तीन नाम लिखित रूप में देने को कहा गया. इन नामों को पर्यवेक्षक एकत्र कर प्रदेश कार्यालय भेजेंगे, जहां प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू सहित अन्य वरिष्ठ नेता उन पर विचार करेंगे. अंतिम निर्णय प्रदेश कमेटी द्वारा लिया जाएगा.

मंगलवार की शाम जैसे ही रायशुमारी की खबर संगठन में फैली, वैसे ही वरिष्ठ नेताओं और संभावित दावेदारों के बीच सरगर्मी बढ़ गई. अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल माने जा रहे नेताओं ने अपने समर्थकों और शुभचिंतकों से संपर्क कर नाम के समर्थन की अपील शुरू कर दी है. इससे साफ संकेत मिल रहा है कि आने वाले दिनों में संगठन के भीतर राजनीतिक हलचल और तेज हो सकती है.

इसी बीच महानगर भाजपा में चल रही संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के दौरान कई अहम तथ्य भी सामने आए हैं. जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र का घोड़ाबंधा मंडल, जो पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और पोटका से प्रत्याशी रहीं मीरा मुंडा का गृह मंडल माना जाता है, अब तक मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रतिनिधि की नियुक्ति से वंचित है. इस मंडल में कुल 30 बूथों के मुकाबले केवल 12 सक्रिय सदस्य ही बन पाए हैं, जिसे संगठनात्मक संतुलन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

आजादनगर मंडल में हिंदू कार्यकर्ता को अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा जोरों पर
वहीं जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के आजादनगर मंडल में इस बार हिंदू कार्यकर्ता को अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा जोरों पर है. बताया जा रहा है कि यहां केवल एक ही सक्रिय सदस्य बन पाया है, ऐसे में संगठन को नए सिरे से खड़ा करने के लिए पुनर्गठन को प्राथमिकता दी जा रही है. कदमा मंडल समेत अन्य क्षेत्रों में भी नेतृत्व चयन को लेकर लगातार मंथन जारी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !