Jamshedpur: जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अंतर्गत अंतर्गत लिट्टी चौक से NH 33 तक बनने वाले बहुप्रतिक्षित पुलिया का काम बुधवार से शुरू हो गया है. करीब चार किलोमीटर के इस पुल के बन जाने से शहर का NH से कनेक्टिविटी सुगम होगा और भारी वाहनों से लगने वाले जाम और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा.
पूर्णिमा साहू ने विधानसभा में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल में उक्त पुल की परिकल्पना की गई थी. इसका नामकरण सिग्नेचर ब्रिज दिया गया था. तत्कालीन विधायक सरयू राय ने शिलान्यास किया था मगर आजतक यह पुल अधर में लटका हुआ था. विधायक चुने जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की बहू पूर्णिमा साहू ने विधानसभा में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जिसके परिणाम स्वरूप पथ निर्माण विभाग ने बुधवार से उक्त पुल निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी है.
पूर्णिमा साहू ने विभाग के पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया
करीब 49 करोड़ की लागत से इस पुल का निर्माण किया जाएगा. यह पुल नेशनल हाईवे 33 पर सीधे भिलाई पहाड़ी में जाकर मिलेगा. विधायक पूर्णिमा साहू ने विभाग के पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि इस पुल के निर्माण कार्य के दौरान एक भी मकान या अतिक्रमण नहीं तोड़ा जाना चाहिए क्योंकि इसके डीपीआर में इस बात का जिक्र है. विधायक ने बताया कि 18 महीने में इस पुल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा शिलान्यास होते ही क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है.