Adityapur News: आगामी 29 दिसंबर को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर आदित्यपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज कर दिया गया है. आदित्यपुर स्थित पान दुकान चौक से लेकर एनआईटी मोड़ तक प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण हटाने के लिए व्यापक अभियान चलाया है. इस अभियान के दौरान उप नगर आयुक्त पारुल सिंह, आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की, आरआईटी थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह, यातायात प्रभारी एवं अन्य अधिकारी मौजूद सहित पुलिस बल मौजूद रहे.
बिना सुचना दिए दूकान तोड़ने का आरोप
मोहल्लत कम समय मिलने के कारण कई सारे दुकानों के समान नहीं हटाए जा सके, जिसके कारण लाखों रुपयों का सामान का क्षति पहुंचा है. दुकानदारों ने बताया कि उन्हें समय पर सूचना नहीं दी गई थी, जिसके कारण वे अपने सामान को नहीं हटवा सके. इस कार्रवाई से दुकानदारों में आक्रोश है और वे अपनी रोजी-रोटी के लिए चिंतित हैं.
अधिकारी रहे मौके पर मौजूद
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान उप नगर आयुक्त पारुल सिंह और यातायात थाना प्रभारी से पूछने पर कुछ भी बताने से कन्नी काटने लगे. वे इस बारे में कोई जानकारी नहीं दे सकते हैं. इससे दुकानदारों में और भी आक्रोश बढ़ गया है.
शहर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने के लिए चलाया जा रहा अभियान
इस अभियान के दौरान प्रशासन की टीम ने सड़क पर लगे अतिक्रमण को हटाया और दुकानदारों को सड़क पर सामान न रखने की हिदायत दी. प्रशासन का कहना है कि शहर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन दुकानदारों का कहना है कि उन्हें भी अपनी रोजी-रोटी का ध्यान रखना है. अब देखना यह है कि प्रशासन दुकानदारों की मांगों पर क्या कार्रवाई करता है.