Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-10

Army Jawan Returned To Duty:शादी के अगले दिन ड्यूटी पर लौटा आर्मी जवान

Meta Description क्सर के लाल आर्मी जवान ने शादी के अगले दिन भारत पाकिस्तान सीमा पर ड्यूटी के लिए हुआ रवाना
Army jawan returned to duty:बक्सर के लाल आर्मी जवान ने शादी के अगले दिन भारत पाकिस्तान सीमा पर ड्यूटी के लिए हुआ रवाना। बताया जा रहा है कि बक्सर जिले के नंदन गांव के त्यागी यादव आर्मी में तैनात है।
अपनी शादी के लिए छुट्टी पर आया हुआ था। 7 मई को केसठ गांव के प्रिय के साथ सात फेरे ले रहा था तभी आर्मी जवान त्यागी यादव को सूचना मिली कि आपकी छुट्टी रद्द कर दी गई है और जल्द से जल्द आकर ड्यूटी ज्वाइन करें।
8 मई की सुबह त्यागी यादव की बारात लौटकर गांव आई और अगले दिन 9 मई को त्यागी यादव देश की सेवा के लिए जम्मू कश्मीर रवाना हो गया।
त्यागी वर्तमान में कुपवाड़ा जिले के मच्छर सेक्टर से आगे एक संवेदनशील इलाके में तैनात हैं। शुक्रवार को त्यागी ने बिना कोई संकोच किए अपनी नवविवाहिता पत्नी और परिवार को छोड़ ड्यूटी के लिए रवाना हो गया। त्यागी ने रवाना होने से पहले कहा की देश से बड़ा कुछ नहीं होता। अगर देश के लिए जान भी देनी पड़े तो हम पीछे नहीं हटेंगे। उनके जज्बे को सुनकर हर कोई गर्व से भर गया।
बताते चले की पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान की सीमा पर लगातार तनाव बढ़ते जा रहा था। तनाव के बाद अब युद्ध की स्थिति को देखते हुए सरकार ने सारी छुट्टियां रद्द कर दी है। बाइट त्यागी यादव आर्मी जवान
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !