Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-10

Jharkhand News: सिंहभूम चैम्बर ने पहलगाम हमले के विरोध के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर का किया समर्थन

Meta Description सिंहभूम चैम्बर के द्वारा चैम्बर भवन में बैठक आयोजित कर पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा निहत्थे 26 भारतीय नागरिकों की हत्या करने के विरूद्ध
Jharkhand: सिंहभूम चैम्बर के द्वारा चैम्बर भवन में बैठक आयोजित कर पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा निहत्थे 26 भारतीय नागरिकों की हत्या करने के विरूद्ध ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना और सरकार के द्वारा जवाबी कार्रवाई करते हुये पाकिस्तान एवं पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर घाटी में आतंकवादी ठिकानों पर मिसाईल एवं ड्रोन हमला कर आतंवादियों को दंडित किये जाने का व्यापारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर एक स्वर में समर्थन किया।  
 
इस अवसर पर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा पाकिस्तानी आतंकवादियों ने बड़े कायरतापूर्ण तरीके से पहलगाम हमले को अंजाम देकर निहत्थे पर्यटक की हत्या की और देश की अखंडता को चुनौती देकर देश में गृहयुद्ध भी भड़काने का प्रयास किया।  जो कतई माफी योग्य नहीं था।  देश की केन्द्र सरकार ने सेना को खुली छूट देकर देश के दुश्मनों को सबक सिखाने का जो कठोर कदम उठाया है वह सराहनीय है।  पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से देश की सीमावर्ती ईलाकों मेें गोलाबारी कर निर्दोष नागरिकों को मार रहा है और देश के विभिन्न शहरों को निशाना बनाकर मिसाईल  और ड्रोन हमले कर रहा है लेकिन हमारी सेना भी उससे ज्यादा ताकतवर तरीके से उसका माकूल जवाब दे रही है।  ऐसी परिस्थिति में चैम्बर के साथ ही पूरा व्यापारी समाज सेना और सरकार के साथ खडा है।   अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि व्यापारी उद्यमी देश की विषम परिस्थितियों में हमेशा सरकार, सेना और लोगों की मददगार रही है और तन-मन-धन से सहयोग करती रही है।  समय आने पर फिर से वह अपनी इस प्रतिबद्धता को दोहराएगी।  
 
बैठक में मानद महासचिव ने कहा कि ऐसी परिस्थिति में हमारी सेना सरहदों पर अपनी जान दांव पर लगाकर पाकिस्तानी सेना से लड़ रही है तो हम उनके साथ खड़े हैं।  नागरिकों को सरकार के द्वारा जारी गाईडलाईनों का नियमतः पालन करना चाहिए और अफवाहों से दूर रहकर संयम बरतना चाहिए।
 
उपाध्यक्ष अनिल मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर देश के बढ़ते सामरिक महत्व का प्रतीक है।  इन विपरित परिस्थितियों में हमारे सैनिकों ने शौर्य, संयम और साहस से काम लेते हुये दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।  आतंकवाद के मुद्दें पर पूरे विश्व का समर्थन देश को मिल रहा है।  देश के सैनिकों की भूमिका सरहद पर है तो हमारी भूमिका समाज में है।  हमें चाहिए इन हालात मे हम पूरी शिद्दत के साथ देश के एकता, अखंडता और संप्रभुता को संरक्षित करने में अपनी भूमिका साकारात्मक रूप में निभायें।
 
उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी ने भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तानी आतंकवादी अड्डों को सफलतापूर्वक तबाह किये जाने पर सेना को बधाई देते हुये कहा कि भारतीय सेना द्वारा उठाये गये इस कदम से आतंकवादियों के हौसले पस्त होंगे और वे नापाक हरकतों से बाज आयेंगे।
 
उपाध्यक्ष पुनीत कांवटिया एवं अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, सचिव भरत मकानी, अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु एवं सीए अनिल रिंगसिया ने भी सरकार और सेना को इस साहसिक कदम के लिये बधाई दी है और कहा है भविष्य में ऐसे आतंकवादी हमलों के लिये हमारी सरकार और सेना जवाब देने के लिये हमेशा तैयार है।  बैठक में अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष अनिल मोदी, पुनीत कांवटिया, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, सचिव भरत मकानी, अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु, कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया, आकाश मोदी, अमीश अग्रवाल, अमित सरायवाला, आनंद कुमार चौधरी, अशोक गोयल, अश्विनी कुमार अग्रवाल, सीए पीयूष गोयल, दीपक चेतानी, हर्ष अग्रवाल, कौशिक मोदी, मोहित मूनका, मुकेश कुमार मित्तल, पवन नरेडी, सौरभ संघी सन्नी, उमेश खीरवाल, विष्णु गोयल, मनोज गोयल, शुभम सेन के अलावा काफी संख्या में व्यापारी उद्यमी उपस्थित थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !