Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-10

Jamshedpur Bagbera Pahari Puja: बागबेड़ा कॉलोनी में श्री श्री पहाड़ी मां पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन, महिलाओं ने निभाई अहम भूमिका

बागबेड़ा कॉलोनी गणेश पूजा मैदान स्थित बागबेड़ा आंध्रा समिति के तत्वाधान में श्री श्री पहाड़ी मां पूजा पंडाल का उद्घाटन समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। इस पूजा पंडाल का शुभारंभ पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर किया।

Jamshedpur: बागबेड़ा कॉलोनी गणेश पूजा मैदान स्थित बागबेड़ा आंध्रा समिति के तत्वाधान में श्री श्री पहाड़ी मां पूजा पंडाल का उद्घाटन समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। इस पूजा पंडाल का शुभारंभ पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने मंत्रोच्चारण एवं विधि विधान के साथ अगरबत्ती दिखाकर मां पहाड़ी की पूजा-अर्चना की।

समारोह के दौरान समिति के सदस्यों द्वारा राजकुमार सिंह को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस आयोजन में स्थानीय महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। महिलाओं ने गोल पहाड़ी स्थित पहाड़ी मां मंदिर जाकर मां को आमंत्रित किया और पारंपरिक गाजे-बाजे के साथ भक्तों के संग मां की प्रतिमा को बागबेड़ा कॉलोनी लाया गया। इसके बाद पंडाल में मां की स्थापना कर पूजा प्रारंभ की गई।
इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, समाजसेवी मुदिता सिंह, संतोष गुप्ता, अवध साह सहित समिति के सदस्य राजा राव, सीनु, सोनू, बाबू राव, वेंकटराव तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन में धार्मिक उत्साह और सामाजिक सौहार्द की झलक देखने को मिली।
 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !