Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-09

Jamshedpur Vishwakarma Samaj: 11 मई को होगा जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज केन्द्रीय कार्यकारिणी का चुनाव, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम की मांग

जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज की केन्द्रीय कार्यकारिणी का चुनाव 11 मई 2025 को गुप्त मतदान के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। चुनाव के माध्यम से समाज के अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, महामंत्री, दो सहायक महामंत्री और कोषाध्यक्ष पदों का चयन किया जाएगा।

Jamshedpur: जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज की केन्द्रीय कार्यकारिणी का चुनाव 11 मई 2025 को गुप्त मतदान के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। चुनाव के माध्यम से समाज के अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, महामंत्री, दो सहायक महामंत्री और कोषाध्यक्ष पदों का चयन किया जाएगा।

 
मुख्य चुनाव पदाधिकारी बृजनंदन प्रसाद, चुनाव पदाधिकारी बिरेंद्र शर्मा, शिव कुमार और मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक अरुण ठाकुर ने संयुक्त बयान जारी कर चुनाव की जानकारी दी। कुल 16 नामांकन दाखिल किए गए थे, जिनमें से दो को अयोग्य घोषित किया गया है।
 
अध्यक्ष पद के लिए दिवाकर शर्मा और प्रदीप शर्मा के बीच सीधा मुकाबला होगा, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए जियुत शर्मा, जितेन्द्र शर्मा और संजय शर्मा मैदान में हैं। महामंत्री पद पर सुजीत शर्मा और कोषाध्यक्ष पद पर अजीत शर्मा निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। सहायक महामंत्री पद के लिए सात प्रत्याशी, दीपक शर्मा, बबलु शर्मा, अर्जुन राणा, जितेन्द्र शर्मा, राकेश शर्मा, राजकुमार शर्मा और मनोज शर्मा के बीच मुकाबला होगा।
 
चुनाव प्रक्रिया के शांतिपूर्ण संचालन हेतु आयोजकों ने अनुमंडलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, उपायुक्त और सितारामडेरा थाना प्रभारी से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।
 
साथ ही, जमशेदपुर में निवास करने वाले सभी विश्वकर्मा समाज के सदस्यों से आग्रह किया गया है कि वे इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेकर एक मजबूत कमेटी के गठन में सहयोग करें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !