Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-09

Adityapur Suicide In Police Station: आदित्यपुर थाना में पूछताछ के दौरान आरोपी ने की आत्महत्या, नाबालिग से संबंध मामले में बुलाया गया था थाना

आदित्यपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां पूछताछ के लिए थाने बुलाए गए एक आरोपी ने बंद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां पूछताछ के लिए थाने बुलाए गए एक आरोपी ने बंद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान आदित्यपुर रोड नंबर 7 निवासी अनिल महतो के रूप में हुई है, जो स्थानीय शर्मा मार्केट में महिला सौंदर्य प्रसाधन और ब्यूटी पार्लर का व्यवसाय करता था।

 
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे अनिल महतो को आदित्यपुर थाना में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। वह नाबालिग युवती से अवैध संबंध के मामले में आरोपी था। पूछताछ से पहले ही उसने थाना परिसर के एक बंद कमरे में कंबल फाड़कर फांसी लगा ली। तुरंत उसे जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
सरायकेला एसडीपीओ समीर सेवईया ने बताया कि नाबालिग की मां ने थाने में लिखित शिकायत दी थी, जिसमें अनिल महतो पर उसकी बेटी से अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया गया था। इसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की थी, जिसमें इस संबंध की पुष्टि हुई।
 
घटना के बाद थाना परिसर में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। यह घटना कई सवाल खड़े करती है कि थाने के अंदर एक व्यक्ति आत्महत्या कैसे कर सकता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !