Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-09

Jamshedpur Ravindranath Jayanti Celebration: सारदामणि बालिका उच्च विद्यालय में कविगुरु रवीन्द्रनाथ ठाकुर की 164वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

साकची स्थित सारदामणि बालिका उच्च विद्यालय में गुरुवार को महान साहित्यकार और नोबेल पुरस्कार विजेता कविगुरु रवीन्द्रनाथ ठाकुर की 164वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।

Jamshedpur: साकची स्थित सारदामणि बालिका उच्च विद्यालय में गुरुवार को महान साहित्यकार और नोबेल पुरस्कार विजेता कविगुरु रवीन्द्रनाथ ठाकुर की 164वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।

 
इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें नृत्य, संगीत, हस्तकला और चित्रांकन प्रमुख रहे। छात्राओं की प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया और कविगुरु की रचनात्मकता को सजीव कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2024 के वार्षिक खेल दिवस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इससे बच्चों का मनोबल बढ़ा और उनमें खेल भावना को बढ़ावा मिला।
 
विद्यालय प्रशासन ने छात्रों को रवीन्द्रनाथ ठाकुर के जीवन, शिक्षाओं और उनके बहुआयामी साहित्यिक योगदान के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर शिक्षकों ने भी उनके विचारों को आधुनिक शिक्षा और सामाजिक चेतना के संदर्भ में जानकारी दिया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !