Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-04

Seraikela News: खाद्य विभाग ने एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम किया आयोजित

Seraikela News: सरायकेला जिला सहकारिता कार्यालय भवन के सभागार में खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा धान अधिप्राप्ति योजना से जुड़े स्टेकहोल्डर्स के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा, जिला सहकारिता पदाधिकारी, एमओ, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, एजीएम, 27 धान अधिप्राप्ति केंद्रों के कंप्यूटर ऑपरेटर, क्रय प्रभारी (बीएलडब्ल्यू), लैंप्स के अध्यक्ष/सचिव और राइस मिल प्रतिनिधि शामिल हुए.


प्रशिक्षण के दौरान राज्य स्तर के मास्टर ट्रेनर ने धान अधिप्राप्ति से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए. इसमें किसानों का सही और समयबद्ध ऑनलाइन निबंधन सुनिश्चित करना, धान क्रय में FAQ मानकों का पालन, तौल और स्टॉक प्रविष्टि की पारदर्शी प्रक्रिया, क्रय केंद्रों पर टोकन/पंक्ति व्यवस्था, और किसानों को DBT के माध्यम से एकमुश्त भुगतान समय पर करना शामिल था. राइस मिलों को समय पर धान उठाव और पोर्टल पर संपूर्ण क्रय प्रक्रिया का अद्यतन करने का निर्देश दिया गया. सभी पदाधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करने को कहा गया ताकि प्रक्रिया सुचारू और पारदर्शी हो.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !