Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-01

Ranchi The Ken: THE KEN होटल की निर्माणाधीन इमारत में बड़ा हादसा, सेफ्टी बेल्ट न पहनने से मजदूर की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Ranchi: राजधानी रांची के मेन रोड स्थित THE KEN होटल की निर्माणाधीन इमारत में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया. ऊपरी मंजिल पर काम कर रहा एक मजदूर अचानक फिसलकर नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मजदूर बिना किसी सुरक्षा उपकरण, जैसे सेफ्टी बेल्ट या हेलमेट के ऊंचाई पर काम कर रहा था. इससे साफ है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था.

हादसे की खबर मिलते ही अन्य मजदूर और मृतक के परिजन मौके पर जुट गए. नाराज परिजनों ने होटल प्रबंधन और ठेकेदार पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया. उनका कहना है कि अगर उचित सुरक्षा व्यवस्था होती, तो मजदूर की जान बच सकती थी.

घटना के विरोध में लोगों ने मुआवजा देने और मृतक के परिवार के एक सदस्य को नौकरी उपलब्ध कराने की मांग की है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !