Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-01

Chakulia News: चाकुलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित मांस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Chakulia: चाकुलिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित मांस ले जा रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जहीमुद्दीन मल्लिक उर्फ़ लोधा मल्लिक (47) और मजिबुर रहमान (60) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी धालभूमगढ़ क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने मौके से तीन मोटरसाइकिलें भी ज़ब्त की हैं, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

कैसे हुई कार्रवाई

थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि सुबह लगभग चार बजे पुलिस टीम नरसिंहपुर से माटियाबांधी होते हुए पश्चिम बंगाल की ओर जा रहे कुछ संदिग्ध युवकों की जांच कर रही थी। पुलिस को देखते ही वे भागने लगे। पीछा करने पर पुलिस ने दो लोगों को दबोच लिया, जबकि बाकी आरोपी अफरा-तफरी और अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए।

कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और गिरफ्तार दोनों आरोपियों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !