Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-01

Jharkhand Weather Update: झारखंड में बढ़ी सर्दी, सावधान नहीं रहे तो पड़ सकते हैं बीमार

Jharkhand: दिसंबर की दस्तक के साथ ही झारखंड में सर्दी ने लोगों की हालत बिगड़ कर रख दी है। रात के समय चलने वाली ठंडी शीतलहर और घना कोहरा ने कड़के की ठंड बड़ा दी है। सुबह होते ही  ठिठुरन इतनी बढ़ जाती है कि घरों से निकलना मुश्किल महसूस हो जाता है। कड़ाके की ठंड के कारण लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित होने लगी है, खासकर सुबह उठने में काफी देर होने लगी है।

ठंडी हवाओं का प्रभाव इतना बढ़ गया है कि अब ग्लव्स, टोपी और गर्म कपड़े पहने बिना लोगों का काम नहीं चलेगा।  मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंडी और बढ़ेगी। झारखंड राज्य के कई जिलों में प्रतिदिन कोहरा और धुंध की स्थिति और ज्यादा गहराने की संभावना जताई गई है।

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 12 घंटों के दौरान झारखंड में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की हल्की वृद्धि हो सकती है, लेकिन इसके बाद तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी। अनुमान है कि सप्ताह के मध्य तक रात और सुबह के तापमान में उल्लेखनीय कमी आएगी, जिससे ठंड और बढ़ सकती है। 

कुल मिलाकर झारखंड में सर्दी अब धीरे-धीरे चरम की ओर बढ़ रहा है और लोगों को आने वाले दिनों में और भी सर्द मौसम के लिए तैयार रहने की जरूरत है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !