Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-01

Jharkhand News: चार प्रशिक्षण केंद्रों में 1100 होमगार्ड जवानों का 34 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, जिलावार बैच भेजे गए

Jharkhand News: झारखंड में 1100 होमगार्ड जवानों का 34 दिवसीय प्रशिक्षण आज से शुरू हो गया है. राज्य के चार प्रशिक्षण केंद्रों में अलग अलग जिलों के जवानों को भेजा गया है. गृह रक्षा वाहिनी और अग्निशमन विभाग के डीआईजी ने आदेश जारी करते हुए सभी जिला समादेष्टाओं को निर्देश दिया है कि प्रशिक्षण के लिए भेजे जाने वाले जवानों की सूची पासपोर्ट साइज फोटो के साथ अभिप्रमाणित की जाए. जवानों को मेसिंग और अन्य व्यय के लिए आवश्यक राशि रखने के साथ दैनिक उपयोग का सामान लेकर आने को कहा गया है.

केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान धुर्वा रांची में लोहरदगा के 03, जमशेदपुर के 70, सरायकेला के 63, पलामू के 02, गुमला के 17, चाईबासा के 52, बोकारो के 52, लातेहार के 25, कोडरमा के 01, सिमडेगा के 14, चतरा के 50, रामगढ़ के 44 और दुमका के 07 जवान भेजे गए हैं. इस केंद्र में कुल 400 जवानों का बैच पहुंचा है.

क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र हजारीबाग में लोहरदगा के 30, खूंटी के 60, चाईबासा के 50, कोडरमा के 70, रामगढ़ के 69, सिमडेगा के 25, गुमला के 50 और सरायकेला के 60 जवानों का प्रशिक्षण शुरू हुआ है. यहां कुल 430 जवानों की व्यवस्था की गई है.

क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र दुमका में देवघर के 26, गोड्डा के 35, साहिबगंज के 45, पलामू के 60, बोकारो के 40, जामताड़ा के 100, पाकुड़ के 58 और रांची के 34 जवान भेजे गए हैं. इस केंद्र में कुल 400 जवानों का बैच है.

क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र पलामू में गढ़वा के 32, लातेहार के 20, पाकुड़ के 24, रांची के 80, चतरा के 40, दुमका के 20 और धनबाद के 54 जवानों का प्रशिक्षण शुरू हुआ है. इस केंद्र में कुल 270 जवान शामिल किए गए हैं.

बड़े पैमाने पर होमगार्ड प्रशिक्षण राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. चारों प्रशिक्षण केंद्रों में जिलावार जवानों की तैनाती से यह स्पष्ट है कि सरकार होमगार्ड बल को व्यवस्थित और कौशल आधारित प्रशिक्षण देने के लिए गंभीर है. आने वाले दिनों में प्रशिक्षित जवानों की तैनाती से ग्रामीण और शहरी सुरक्षा ढांचे को बल मिलने की उम्मीद है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !