Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-01

Chandil News: चांडिल में हाथियों के उत्पात पर लगेगी लगाम, वन विभाग ने शुरू किया सोलर फेंसिंग का काम

Chandil: चांडिल क्षेत्र में हाथियों के लगातार उत्पात और नुकसान से लोगों को राहत देने के लिए वन विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने सोलर फेंसिंग लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसकी शुरुआत नीमडीह प्रखंड के रामनगर गांव से की गई, जहां पिछले सप्ताह करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में फेंसिंग का काम पूरा हुआ।


इस सोलर फेंसिंग में 12 वोल्ट का तार लगाया जा रहा है, जो सौर ऊर्जा से संचालित होता है। इसके संपर्क में आने पर हाथियों को हल्का झटका महसूस होगा, जिससे वे गांव में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। यह झटका केवल रोकथाम के लिए है और इससे हाथियों को किसी प्रकार की चोट या नुकसान नहीं होगा। वे तुरंत जंगल की दिशा में लौट जाएंगे।

वन विभाग आगामी दिनों में कुकड़ू प्रखंड के सिरुम, नीमडीह के रामनगर, लाकड़ी, बुरुडीह और गुंडा, ईचागढ़ प्रखंड के सालगाड़ीह, पिलीद, कुटाम, तथा चांडिल प्रखंड के रसुनिया, हाथीनादा और कांगलाटांड गांवों में भी सोलर फेंसिंग लगाने की योजना बना रहा है।

चांडिल के रेंजर शशिप्रकाश रंजन ने बताया कि सोलर फेंसिंग से हाथियों को नुकसान पहुंचाए बिना ग्रामीणों को काफी हद तक उत्पात से राहत मिलेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !