Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-29

Palamu Police: पलामू में खैर की लाखों की लकड़ी जब्त, हरियाणा जा रहे तीन तस्कर गिरफ्तार

Palamu: हरियाणा जा रही लाखों रुपए की खैर की लकड़ी को पलामू में जब्त किया गया है. पुलिस ने खैर की लकड़ी के साथ तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. जिनमें से एक व्यक्ति बिहार का रहने वाला है. खैर की लकड़ी का इस्तेमाल कत्था बनाने में होता है.पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि रेहला थाना क्षेत्र से खैर की लकड़ी की तस्करी होने वाली है.सूचना के आलोक में रेहला थाना प्रभारी गुलशन बिरुआ के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने सिगसिगी के इलाके में छापेमारी किया. 


छापेमारी के दौरान मौके से एक ट्रक खैर की लकड़ी को जब्त किया

छापेमारी के दौरान मौके से एक ट्रक खैर की लकड़ी को जब्त किया गया. मौके से पुलिस ने गढ़वा के रहने वाला चंकी पांडेय उर्फ गुड्डू पांडेय, हस्बुल्लाह अंसारी और बिहार के बक्सर के रहने वाले रंजीत मुखिया को गिरफ्तार किया है. जिस ट्रक पर खेर की लकड़ी को रखा गया था, वह ट्रक हरियाणा नंबर का है.

रेहला थाना प्रभारी गुलशन बिरुआ ने बताया कि तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया

रेहला थाना प्रभारी गुलशन बिरुआ ने बताया कि तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस को इससे जुड़ी हुई कई जानकारी मिली है. थाना प्रभारी ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. साथ ही पुलिस पूरे मामले को लेकर आगे की छानबीन कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !