Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-06

Gumla News: गुमला में बैंककर्मी बनकर साइबर ठगों ने महिला को लगाया 50 हजार का चुना, KYC के नाम पर OTP पूछते ही खाली किया खाता

Gumla: गुमला के बेहरा टोली की एक महिला साइबर ठगों के झांसे में आ गई. बैंककर्मी बनकर फोन करने वाले ठग ने KYC अपडेट के नाम पर महिला से OTP हासिल किया और उसके खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए. महिला के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया. कॉल करने वाले ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताया. उसने कहा कि महिला के बैंक खाते का KYC अपडेट नहीं है. साथ ही तत्काल ऑनलाइन KYC नहीं कराने पर खाता बंद होने की बात कही. खाता बंद होने के डर से महिला ने उसकी बातों पर भरोसा कर लिया.

OTP बताते ही कट गए 50 हजार
ठग ने ऑनलाइन KYC पूरी कराने के नाम पर महिला को कुछ प्रक्रिया बताई. इसी दौरान उसने मोबाइल पर आया OTP भी पूछ लिया. महिला ने अनजाने में OTP बता दिया. इसके बाद उसके बैंक खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए गए. मोबाइल पर पैसे निकलने का मैसेज आया तो महिला को साइबर ठगी का पता चला.

पुलिस ने शुरू की जांच
ठगी का पता चलते ही महिला ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद गुमला थाना में लिखित आवेदन भी दिया. महिला ने पुलिस से कार्रवाई करने और ठगी की रकम वापस दिलाने की मांग की है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है. फोन करने वाले मोबाइल नंबर और बैंक खाते में हुए लेनदेन की जानकारी खंगाली जा रही है.

पुलिस ने लोगों को किया सावधान
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि बैंककर्मी बनकर फोन करने वाले किसी अनजान व्यक्ति को अपनी गोपनीय जानकारी न दें. OTP, पासवर्ड, ATM की जानकारी या बैंक खाते से जुड़ी कोई भी जानकारी फोन पर साझा नहीं करनी चाहिए. KYC या बैंक खाते से जुड़ी किसी परेशानी के लिए सीधे बैंक के आधिकारिक माध्यम से संपर्क करें.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !