Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-06

Karnataka Teacher Initiative: कर्नाटक में शिक्षकों को मिली नई पहचान, अब नाम के आगे डॉक्टरों की तर्ज पर लिख सकेंगे "Tr."

Karnataka Teacher Initiative: शिक्षक दिवस पर कर्नाटक सरकार ने शिक्षकों के सम्मान में नई पहल शुरू की है. अब राज्य के सभी शिक्षक अपने नाम के आगे "Tr." यानी Teacher लिख सकेंगे. मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा कि डॉक्टरों के नाम के आगे "Dr" और प्रोफेसरों के नाम के आगे "Prof" लिखा जाता है. इसी तरह शिक्षकों को भी "Tr." के जरिए अलग पहचान देने का फैसला किया गया है.

"Tr." के पीछे सम्मान का भाव
सीएम शिवकुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि शिक्षक बच्चों के व्यक्तित्व, सोच और भविष्य को तैयार करते हैं. डॉक्टर, अधिकारी, उद्यमी या नेता जैसे किसी भी क्षेत्र में सफल व्यक्ति के पीछे किसी न किसी शिक्षक का योगदान रहा है. उन्होंने कहा कि "Tr." सिर्फ एक पहचान नहीं, बल्कि शिक्षकों की वर्षों की निस्वार्थ सेवा के प्रति सम्मान का प्रतीक है.

कर्नाटक में 4.5 लाख शिक्षक
मुख्यमंत्री के मुताबिक, देश में एक करोड़ से ज्यादा शिक्षक बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं. इनमें कर्नाटक के करीब 4.5 लाख शिक्षक शामिल हैं. शिक्षक केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं रहते. वे छात्रों को करियर की दिशा दिखाने, आत्मविश्वास बढ़ाने और वैज्ञानिक सोच विकसित करने में भी भूमिका निभाते हैं.

ग्रामीण छात्रों के लिए आरक्षण की भी तैयारी
डी.के. शिवकुमार ने बताया कि उनकी सरकार ग्रामीण स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब बच्चों को प्रोत्साहित करने की योजना पर भी काम कर रही है. इस प्रस्ताव में ग्रामीण छात्रों के लिए 15 फीसदी आरक्षण की बात कही गई है. इसमें 50 फीसदी हिस्सा सरकारी ग्रामीण स्कूलों के छात्रों के लिए रखने की योजना है.

इससे पहले शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशभर के 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया था.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !