Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-29

XLRI Jamshedpur: एक्सएलआरआइ जमशेदपुर में शुरू हुआ एक्स-फेक्ट फादर एनराइट मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट, 16 टीमें ले रही हैं हिस्सा, महिलाओं की हैं 4 टीमें

Jamshedpur: वीमेंस वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम के विश्व विजेता बनने का असर छात्राओं के साथ ही कामकाजी महिलाओं पर भी पड़ा है. वे भी हाथों में बैट लिए मैदान पर उतर रही हैं. इसका ताज़ा उदाहरण देश के प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूल एक्सएलआरआइ में देखने को मिला. शनिवार को एक्सएलआरआइ- जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, जमशेदपुर कैंपस में फादर एनराइट मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट (एक्स-फेक्ट 3.0) के तीसरे संस्करण का शानदार उद्घाटन किया गया. जिसमें पुरुषों की 12 जबकि महिलाओं की चार टीमें हिस्सा ले रही हैं. इस बार टूर्नामेंट का थीम है “प्ले फॉर अ कॉज” यानी खेल के साथ-साथ समाजसेवा. 


उद्घाटन समारोह में छात्र, फैकल्टी, स्टाफ, पूर्व छात्र, कैंपस के सहयोगियों के साथ ही अन्य लोगों की भारी भीड़ उमड़ी. ट्रॉफी का अनावरण होने के बाद सीजन का पहला मैच सिक्योरिटी स्टाफ (ईगल्स) और मेंटेनेंस स्टाफ (पैंथर्स) के बीच खेला गया. इस मौके पर डीन (प्रशासन एवं वित्त) फा. डोनाल्ड डिसिल्वा, एसजे ने उद्घाटन के अवसर पर सभी को संबोधित करते कहा कि हुए 
“एक्स-फेक्ट सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं है.

बल्कि यह एक्सएलआरआइ की सेवा, एकजुटता और सामुदायिक भागीदारी के मूल्यों को जीवंत करने का प्रयास है. इस टूर्नामेंट से जो भी धनराशि एकत्रित होगी, वह पूरी तरह जरूरतमंदों और गरीबों की भलाई के लिए खर्च की जाएगी. उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट के माध्यम से मुख्य रूप से यह संदेश देना है कि जिनके पास है, उन्हें उनके साथ बांटना चाहिए जिनके पास नहीं है, ताकि ‘हैव्स’ और ‘हैव-नॉट्स’ के बीच की खाई को कम किया जा सके. 

टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और विजेता टीमों को आकर्षक ट्रॉफी एवं पुरस्कार दिए जाएंगे. एक्सएलआरआइ प्रबंधन ने इस आयोजन में शामिल होने वाले सभी प्रायोजकों, समर्थकों, प्रतिभागियों और शुभचिंतकों का आभार जताया.

इस बार के टूर्नामेंट की खास बातें

12 पुरुष टीम एवं 4 महिला टीमें एक्सएलआरआई परिवार के 240 से अधिक शौकिया खिलाड़ी सभी मैचों में कुल 5,000 से ज्यादा दर्शकों की उम्मीद मैच सप्ताहांत और छुट्टियों पर खेले जाएंगे लीग राउंड, एलिमिनेटर, सेमीफाइनल और भव्य फाइनल का रोमांच
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !