Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-28

Jamshedpur News: पुतला दहन एवं भारी विरोध प्रदर्शन कर जिला कांग्रेस ने भाजपा सरकार से काले श्रम कानून वापस लेने की मांग की परविंदर सिंह

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में भाजपा सरकार द्वारा लाये गये काले श्रम कानून के खिलाफ नरेंद्र मोदी एवं मनसुख मानडविया श्रम मंत्री का पुतला दहन कर श्रमिक के अधिकार हनन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह एवं वरिष्ठ मजदूर नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार में लगातार श्रमिकों के अधिकारों का हनन कर रही है। अब तो श्रमिक अपने अधिकारों के रक्षार्थ युनियन का गठन भी नही कर सकते है।

फैक्ट्री इंस्पेक्टर के अधिकार बहाल करने की मांग 

फैक्ट्री इंस्पेक्टर के अधिकार बहाल करने की मांग की गई, जिसके तहत कारखाने का औचक निरिक्षण, श्रमिकों के कार्य स्थल की जांच कर सुरक्षा मानकों का जांच करना, श्रमिकों के कैन्टीन व्यवस्था का निरिक्षण करन के अधिकारों को छिन लिया गया है। नये कानून से श्रमिकों के आवाज और अधिकार छिन लिए गये है। भाजपा की नीति सामंतवादी नीति साबित हो रही है।
  नये कानून के कारण युनियन गठन करने का अधिकार को समाप्त की जा रही है। पूर्व में किसी भी संस्थान में न्युनतम 7 कर्मचारी होने पर युनियन गठन की मान्यता मिलती थी। इस लिए मजदूर हित में नये कानून वापस ली जाए। 

नये कानून में श्रमिक जुल्म के खिलाफ आंदोलन

नये कानून में श्रमिक जुल्म के खिलाफ आंदोलन करने का अधिकार पूर्व के नियमानुसार बदल दी गई है। अब सरकार के आदेश पर ही श्रमिक धरना-प्रदर्शन, आंदोलन कर सकते है, जबकि पूर्व में सिर्फ सूचनार्थ प्रेषित कर आंदोलन कर अपने हकों के लिए आवाज बुलंद की जाती थी।

भाजपा सरकार के कुचक्र के कारण अब श्रमिकों

भाजपा सरकार के कुचक्र के कारण अब श्रमिकों से 12-12 घंटा काम लेने का नियम बनाए गये है। इसे बंधुआं मजदूरी प्रथा का आगमन होगा, मजदूरों पर अत्याचार बढ़ेगा, मजदूरों का स्वास्थ्य बिगड़ेंगे। ये सब काला कानून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं श्रम मंत्री मनसुख मानडविया के देखरेख में हो रहा है। मजदूरों के अधिकारों को समाप्त करने की साजिश की जा रही है।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण में विजय खान पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, डाॅ परितोष सिंह, रियाजुद्दीन खान, अंसार खान, रजनीश सिंह 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !