Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-28

Jamshedpur Update: डेढ़ साल बाद खुला भुइयाडीह गेस्ट हाउस का सील कमरा, कोर्ट के आदेश पर DPO की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

Jamshedpur: बीते वर्ष 12 जुलाई 2025 को तब की अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) पारुल सिंह ने एक गुप्त सूचना के आधार पर शहर के भुइयाडीह, निर्मल नगर स्थित एक अतिथि भवन पर अचानक छापा मारा था। इस कार्रवाई ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया था।

 तीन कमरे सील, संदिग्ध हिरासत में

एसडीओ पारुल सिंह के नेतृत्व में की गई इस छापेमारी के दौरान, गेस्ट हाउस के तीन कमरों को सील कर दिया गया था। मौके से कई युवक-युवतियों को संदिग्ध अवस्था में हिरासत में लिया गया था। इसके साथ ही, पुलिस टीम को नशीले पदार्थ भी बरामद हुए थे, जिसने मामले की गंभीरता को और बढ़ा दिया था।

 40 दिन बाद हुआ था मामला दर्ज

बताया जाता है कि इस हाई-प्रोफाइल मामले में 40 दिन बाद पुलिस ने प्राथमिकी (FIR) दर्ज की थी। यह केस पिछले डेढ़ साल से स्थानीय अदालत में लंबित था। कोर्ट का आया फैसला, कमरे खोलने का आदेश लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद, अंततः 26 नवंबर 2025 को कोर्ट का फैसला आया। कोर्ट ने अपने आदेश में गेस्ट हाउस में सील किए गए तीनों कमरों को तुरंत खोलने का निर्देश दिया।

आज DP0 के नेतृत्व में खुली सील

कोर्ट के इस आदेश के बाद, आज (28 नवंबर 2025) जिला अभियोजन अधिकारी (DPO) के नेतृत्व में एक विशेष टीम भुइयाडीह निर्मल नगर स्थित उस अतिथि भवन में पहुंची। टीम ने कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए, डेढ़ साल से बंद पड़े तीनों सील किए गए कमरों को खोल दिया। इस कार्रवाई के दौरान गेस्ट हाउस के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौजूद रही।
यह घटना शहर में अवैध गतिविधियों पर प्रशासन की सख्ती को दर्शाती है और बताती है कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही संपत्ति को मुक्त किया जाता है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !