Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-28

Saraikela News: सरायकेला में जिला परिषद बोर्ड की बैठक में आय वृद्धि और विकास योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर हुई चर्चा, लंबित किराया व भुगतान जल्द निपटाने के दिए निर्देश

Saraikela: सरायकेला जिला परिषद कार्यालय सभागार में अध्यक्ष सोनाराम बोदरा की अध्यक्षता में जिला परिषद बोर्ड की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में परिषद की आय बढ़ाने तथा विकास योजनाओं के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। 

अध्यक्ष बोदरा ने बताया कि जिला परिषद के अधीन पूर्व में आवंटित कई दुकानों का किराया लंबे समय से दुकानदारों द्वारा जमा नहीं किया जा रहा है, जिससे परिषद की आय प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे दुकानदारों की पहचान शुरू कर दी गई है और किराया जमा नहीं करने वालों का आवंटन रद्द कर दुकानों का पुनः आवंटन करने पर विचार किया जा रहा है, ताकि राजस्व संग्रहण में सुधार हो सके।बैठक में विभिन्न योजनाओं के आवंटन भुगतान में हो रही देरी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। 

अध्यक्ष बोदरा ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित भुगतानों को शीघ्र निपटाया जाए, ताकि विकास कार्य समय पर पूरे हो सकें। बैठक में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा सहित जिले भर से आए जिला परिषद सदस्यों ने भाग लिया और विभिन्न मुद्दों पर अपने सुझाव भी रखे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !