Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-28

Adityapur News: आदित्यपुर में महिला से चेन स्नैचिंग का मामला सुलझा, एक आरोपी गिरफ्तार, सोने की चेन और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद

आदित्यपुर : बीते 9 नवंबर 2025 को एक महिला जमशेदपुर से आदित्यपुर अपनी बाइक से आ रही थीं। नया पुल पार करने के बाद बाइक पर सवार दो युवकों ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली थीं । इस घटना की लिखित शिकायत पर आदित्यपुर थाना में केस दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर थाना प्रभारी आदित्यपुर विनोद तिर्की के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने छापामारी शुरू की। इस दौरान तकनीकी सहायता एवं गुप्त सूचना के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी का नाम इस्माईल आलम उर्फ चोच, पिता गुलाम सरवर, ग्रीनवैली रोड नं0-17, क्रास रोड नं0-04, हा0नं0-93, थाना आजादनगर, जिला पूर्वी सिंहभूम का हैं।

आरोपी के पास से सोने की चेन (छीनी हुई) एवं एक काला बाइक, रजिस्ट्रेशन नंबर JH05BH-5895 बरामद किया गया हैं, जिसका इस्तेमाल घटना में किया गया था। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया हैं। पुलिस आगे की जांच में जुटी है और दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

छापामारी दल में आदित्यपुर थाना प्रभारी आदित्यपुर - बिनोद तिर्की,पु०अ०नि० - कौशल कुमार, पु०अ०नि० - बिनोद टुडू, टाईगर आ0/372 - नितिश कुमार पाण्डेय, टाईगर आ0/513 - दीपक कुमार एवं सशस्त्र बल मौजूद रहें।

पुलिस का कहना है कि इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी रहेगी। स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की गई है। क्या आपको इस मामले में और जानकारी चाहिए?
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !