Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.

  • 2025-11-25

Jamshedpur Police Operation Clean: जमशेदपुर पुलिस का ऑपरेशन क्लीन 17 थाना क्षेत्रों में सिटी एसपी के नेतृत्व में विशाल पैदल फ्लैग मार्च

Jamshedpur: शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं, विशेष रूप से चोरी, छिनतई और गोलीबारी की वारदातों पर लगाम लगाने के लिए जमशेदपुर जिला पुलिस अब पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गई है। इसी कड़ी में, आज शाम से देर रात तक सिटी एसपी के नेतृत्व में डीएसपी और सभी थाना प्रभारियों ने शहर के 17 थाना क्षेत्रों में एक विशाल पैदल फ्लैग मार्च निकाला।

अपराधियों को सीधी चेतावनी

फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य अपराधियों को एक स्पष्ट और सीधी चेतावनी देना है कि पुलिस शहर में किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगी। सिटी एसपी ने कहा कि इस मार्च के जरिए अपराधियों को यह संदेश दिया जाता है कि कोई भी क्राइम करने से पहले वे दस बार सोच लें। यह कार्रवाई हालिया अपराधों में वृद्धि, जिसके कारण शहर की शांति भंग हुई है, के बाद शुरू की गई है।

पुलिस-जनता संबंध सुधारने पर ज़ोर

फ्लैग मार्च का दूसरा महत्वपूर्ण लक्ष्य पुलिस और आम जनता के बीच संबंधों को मजबूत करना है। एसपी ने लोगों से अपील की है कि वे बेझिझक, गोपनीय तरीके से अपराधियों या किसी भी संदिग्ध अड्डेबाजी की सूचना सीधे पुलिस को दें। पुलिस का मानना है कि पैदल मार्च से लोगों का पुलिस पर भरोसा बढ़ता है और वे खुलकर अपनी शिकायतें या महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस तक पहुंचा सकते हैं।

सिटी एसपी ने जोर देकर कहा कि पुलिस अब हर हाल में शहर में आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाएगी और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करेगी। फ्लैग मार्च के दौरान, पुलिस अधिकारियों ने प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों से गुजरकर जनता के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, जिससे शहर के लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !