Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-24

Jamshedpur News: मिस्टु प्रीमियर लीग में मिस्टु एकादश बनें बजरंग वॉरियर्स को हराकर चैंपियन, फाइनल मुकाबले में रोमांच रहा चरम पर

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केबल मैदान में आयोजित मिस्टु प्रीमियर लीग (MPL) – एडिशन 5 का भव्य समापन रविवार, 23 नवंबर को हुआ। दोपहर 2 बजे खेले गए फाइनल मुकाबले में बजरंग वॉरियर्स और मिस्टु एकादश आमने–सामने थे। मैच की शुरुआत से लेकर अंतिम ओवर तक रोमांच इतना ज़बरदस्त था कि मैदान में मौजूद दर्शक लगातार तालियों और शोर के साथ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते रहे।

बजरंग वॉरियर्स ने दिया 116 रनों का लक्ष्य

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बजरंग वॉरियर्स की टीम ने निर्धारित ओवरों में मुकाबले लायक 115 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। टीम के बल्लेबाजों ने शुरुआत में तेज रन बनाए, लेकिन बीच के ओवरों में मिस्टु एकादश के गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए विकेट चटकाए और रन गति पर लगाम लगाने में सफलता पाई।

मिस्टु एकादश ने 8 विकेट खोकर जीता खिताब

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिस्टु एकादश की शुरुआत थोड़ी धीमी रही। बीच में टीम ने लगातार कुछ विकेट भी गंवाए, जिससे मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया। लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाजों ने संयम से खेलते हुए टीम को 8 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य तक पहुंचा दिया और मिस्टु एकादश को MPL Edition 5 का विजेता बना दिया।

जैसे ही टीम ने विजयी रन हासिल किया, मैदान में मौजूद समर्थक खुशी से झूम उठे और माहौल तालियों, जयकारों और ढोल-नगाड़ों से गूंज उठा।

मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

फाइनल मुकाबले के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे

दिनेश कुमार, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष।

शाही आदिल, अध्यक्ष – साकची शिक्षित बेरोजगार मंगलाहाट दुकानदार संघ।


दोनों अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।


MPL के पांचवें संस्करण का रहा शानदार समापन

टूर्नामेंट के आयोजन समिति ने बताया कि इस बार के संस्करण में क्षेत्र की कई टीमों ने भाग लिया और प्रतियोगिता के दौरान अलग–अलग मैचों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आयोजन सफल बनाने में स्थानीय लोगों और समर्थकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !