Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-04

Jharkhand: कुछ इस अंदाज में मना रांची SSP चंदन सिन्हा के घर छठ, झारखंड में दोनों छठ महापर्व करने वाली पहली महिला आईएएस है कंचन सिंह

Meta Description

Chhath Puja: झारखंड-बिहार में आस्था के महापर्व के तौर पर छठ की जबरदस्त मान्याताएं हैं। फिर चाहे बात चैती छठ की हो या फिर कार्तिक छठ की। हालांकि चैती छठ को काफी कठिन व्रत माना जाता है। निर्जला उपवास वाले इस व्रत को लेकर झारखंड में खूब उत्साह देखा जा रहा है।

राजधानी रांची में SSP चंदन कुमार सिन्हा के घर इस बार छठ पूजा पर उत्साह दोगुना दिखा। हर साल की भांति इस वर्ष भी पूरा परिवार इक्टठा होकर छठ महापर्व मनाया, लेकिन खुशियां इस बार ज्यादा थी क्योंकि पति चंदन सिन्हा IPS प्रमोट हुए हैं, जबकि पत्नी कंचन सिंह IAS प्रमोट हुई है।

 

कंचन सिंह चैती और कार्तिक दोनों ही छठ करने वाली झारखंड की पहली महिला IAS अधिकारी है। कंचन सिंह भी मानती है कि चैती छठ काफी कठिन होता है, लेकिन इस बार मौसम काफी अच्छा है, इसकी वजह से ये व्रत महिलाव्रतियों के लिए काफी सुविधाजनक हो गया है।

 

डीआईजी सह रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा और उनकी आईएएस पत्नी कंचन सिंह इस पर्व की तैयारी में पूरे धूमधाम से जुटे थे। आज IAS कंचन सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि ये सृष्टि ही भगवान सूर्य के आशीर्वाद से चलती है। हम सब पर भगवान सूर्य की बराबर की कृपा बरसती है। हमारा पूरा परिवार इस त्योहार पर एक साथ इकट्ठा होता है। इसलिए हम सब के लिए इस त्योहार पर उत्साह दोगुना हो जाता है। आपको बता दें कि कंचन सिंह को प्रमोशन मिला है. जिसके बाद वे आईएएस अधिकारी बनी हैं. वहीं कुछ महीने पहले ही उनके पति आईपीएस अधिकारी चंदन कुमार सिन्हा को डीआईजी रैंक में भी प्रमोशन दिया गया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !