Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-20

Nepal News: नेपाल में एक बार फिर जेन-जेड आंदोलन भड़क उठा, जानें वजह

Nepal: नेपाल में जेन-जेड युवाओं का आंदोलन एक बार फिर भड़क उठा है. हालात बिगड़ने के बाद देश के कुछ इलाकों में कर्फ्यू लागू करना पड़ा है. बता दें कि इससे पहले भी सितंबर में हुए घातक जेन-Z विद्रोह ने तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार को सत्ता से बाहर कर दिया था. जिसके बाद राजनीतिक उथल-पुथल के बाद पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनाया गया था.

अब एक बार फिर युवा प्रदर्शनकारियों और पूर्व सत्ताधारी पार्टी के समर्थकों के बीच तनाव बढ़ हुआ है. बारा जिले में तनाव इतना बढ़ गया है कि स्थानीय प्रशासन को सभाओं और रैलियों पर प्रतिबंध लगाना पड़ रहा है. बता दे कि यह टकराव सीपीएन-यूएमएल के समर्थकों और जेन-जेड से जुड़े युवाओं के बीच सीधे भिड़ंत के बाद पैदा हुआ.

सिमरा में हिंसक झड़पें, कई इलाकों में कर्फ्यू

बुधवार को स्थिति तब खराब हुई जब बारा जिले के सिमरा इलाके में जेन-जेड प्रदर्शनकारियों और सीपीएन-यूएमएल कार्यकर्ताओं की रैलियां आमने-सामने आई. जिसके बाद दोनों गुटों में झड़पें शुरू हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया. प्रशासन ने एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट के आसपास और कई स्थानों पर कर्फ्यू लागू कर दिया. जिला प्रशासन के अनुसार कर्फ्यू गुरुवार शाम 8 बजे तक प्रभावी रहेगा.

कार्यवाहक प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की अपील

कार्यवाहक प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने युवाओं से शांति बनाए रखने की अपील की है. उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दल गैर-ज़रूरी उकसावे से बचें और मार्च 2026 में तय आम चुनावों तक लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भरोसा रखें. नेपाल पुलिस के प्रवक्ता आबी नारायण काफ्ले के अनुसार, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और किसी के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी नहीं है.

मधेश प्रांत में जोरदार प्रदर्शन, काठमांडू में हालात सामान्य

काठमांडू से लगभग नौ घंटे की दूरी पर स्थित मधेश प्रांत में प्रदर्शन अब भी जारी हैं. जेन-जेड समर्थकों ने कई नेताओं को सार्वजनिक कार्यक्रमों से रोक रखा है. उनका कहना है कि फरवरी-मार्च में होने वाले चुनावों से पहले वह लोग अपनी बात मजबूत ढंग से रखना चाहते हैं. हालांकि काठमांडू में अब हालात सामान्य बताये जा रहे हैं. किसी की मौत की सूचना नहीं है और न ही कोई गंभीर रूप से घायल हुआ है.

युवाओं का आरोप है कि पिछले Gen-Z आंदोलन के दौरान पुलिस ने ओली गुट का साथ दिया था, इसीलिए वह उनके खिलाफ भी विरोध जता रहे हैं.

बारा में कर्फ्यू जारी, नेताओं की फ्लाइट रद्द

बारा जिला प्रशासन ने कहा है कि सिमरा एयरपोर्ट और आसपास के इलाकों में जेन-जेड के विरोध को देखते हुए दोपहर 12.30 से रात 8 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा. उधर सीपीएन-यूएमएल नेताओं शंकर पौडेल और महेश बस्नेत को बारा में एक कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन बढ़ते विरोध प्रदर्शन के चलते उनकी फ्लाइट रद्द कर दी गई.






WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !