विधायक पूर्णिमा साहू ने आज मौक़े पर पहुंचकर स्थिति का बारीक़ी से जायजा लिया
विधायक पूर्णिमा साहू ने आज मौक़े पर पहुंचकर स्थिति का बारीक़ी से जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित दुकानदारों और उनके परिजनों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की। उन्होंने दुख की इस घड़ी में उन्हें हिम्मत दी और यह भरोसा दिलाया कि वह उनके साथ मजबूती से खड़ी हैं। विधायक ने पीड़ितों को हर संभव सरकारी और निजी मदद उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया। दुकानदारों ने विधायक के सामने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि उनका वर्षों का जमा पूंजी और व्यापार पल भर में ख़त्म हो गया।
इस दौरान, विधायक पूर्णिमा साहू ने प्रशासनिक अधिकारियों
इस दौरान, विधायक पूर्णिमा साहू ने प्रशासनिक अधिकारियों से भी फ़ोन पर बात की और उन्हें तत्काल आग लगने के कारणों की विस्तृत जाँच शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उचित सुरक्षा उपाय किए जाएं।
विधायक ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि वे प्रभावित
विधायक ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि वे प्रभावित दुकानदारों के नुक़सान का आकलन जल्द से जल्द करें ताकि मुआवज़े की प्रक्रिया शुरू की जा सके। विधायक के इस त्वरित दौरे और मदद के आश्वासन से प्रभावित लोगों को कुछ राहत मिली है।