Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-19

JAC Updates: JAC ने बढ़ाई बोर्ड परीक्षा फीस, मैट्रिक-इंटर के शुल्क में 35% का इजाफा, जानें पूरा अपडेट

Jharkhand Academic Council (JAC) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के शुल्क में 35 प्रतिशत बढ़ोतरी की है। नई व्यवस्था 2026 से होने वाली परीक्षाओं पर लागू होगी। साथ ही परीक्षा आवेदन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। यह निर्णय बोर्ड की हाल की बैठक में मंजूर किया गया था।

नई फीस के अनुसार Student Girls, SC, ST, BC-1 और BC-2 वर्ग के छात्रों को अब 980 रुपये जमा करने होंगे। वहीं General और EWS श्रेणी के छात्रों का शुल्क 1180 रुपये तय किया गया है।

Private मैट्रिक छात्रों को भी 1180 रुपये देने होंगे
सभी श्रेणी के छात्रों के लिए लेट फॉर्म भरने पर 500 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।

इंटरमीडिएट परीक्षा का नया शुल्क

इंटर परीक्षा के लिए भी शुल्क बढ़ा दिया गया है। यहां Student Girls, SC, ST, BC-1 और BC-2 के लिए नया शुल्क 1100 रुपये तय किया गया है। जबकि General और EWS छात्रों का शुल्क 1400 रुपये होगा।

Private इंटर छात्रों को भी 1400 रुपये देने होंगे।

JAC ने दोबारा परीक्षा देने वाले छात्रों और Result Improvement के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के शुल्क में भी इसी तरह बढ़ोतरी की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !