Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-07

डी.बी.एम.एस. स्कूल में छात्रों के रक्षासूत्र तोड़ने पर बवाल, शिक्षिका पर हिंदू विरोधी मानसिकता का आरोप, कार्रवाई की माँग तेज

Meta Description

 Jharkhand:कदमा स्थित डी.बी.एम.एस. स्कूल में हिंदू छात्रों के हाथ से रक्षासूत्र जबरन तोड़ने और कूड़ेदान में फेंकने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आरोप है कि मंगलवार को कक्षा 8-डी के छात्र आदित्य ओझा समेत कई बच्चों के रक्षासूत्र को स्कूल की शिक्षिका शगुफ्ता नाज़ ने धर्म के प्रतीक मानकर जबरन काटकर हटाया और आगे से न पहनने की चेतावनी दी।

 
इस घटना को लेकर छात्र के अभिभावक पवन ओझा ने विद्यालय प्रबंधन को ईमेल द्वारा पत्र भेजकर कड़ी कार्रवाई की माँग की है। साथ ही इस कृत्य की तुलना धर्म-आधारित लक्षित हिंसा से की गई है।
 
इस पूरे मामले को उजागर करते हुए "शिक्षा सत्याग्रह" के संस्थापक अंकित आनंद ने जिला उपायुक्त और जिला शिक्षा अधीक्षक को पत्र सौंपते हुए कड़ी कार्रवाई की माँग की है। उन्होंने कहा, “यह कृत्य न केवल संविधान द्वारा प्रदत्त धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन है, बल्कि पहलगाम जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति का संकेत देता है, जहाँ धर्म पूछकर हिंदुओं को निशाना बनाया गया था। मामले की शिकायत राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अलावे कोल्हान प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक तक भी हुई है। इस मामले को लेकर के विभिन्न हिंदूवादी संगठनों के द्वारा विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल सनातन उत्सव समिति के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने स्कूल पर जोरदार प्रदर्शन किया और स्कूल प्रबंधक से से शिक्षिका को हटाने की मांग की अगर स्कूल प्रबंध कोई कार्रवाई नहीं करती है तो स्कूल में तालाबंदी की जाएगी
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !