Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-17

Jamshedpur RPF In Action : टाटा स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 13 नाबालिगों की तस्करी नाकाम, दो आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur : चक्रधरपुर रेल मंडल में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की सतर्कता के चलते मानव तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। वरीय समादेष्टा पी. शंकर कुट्टी को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ नाबालिग बच्चों को बहला-फुसलाकर मजदूरी कराने के लिए राज्य के बाहर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर मंडल के उड़नदस्ता दल ने टाटानगर रेलवे स्टेशन पर अभियान चलाया और दो मानव तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार तस्करों की पहचान सुनील चातोम्बा और जाम्बिरा चातोम्बा के रूप में हुई है, जो हाट गम्हरिया थाना क्षेत्र के निवासी हैं। दोनों आरोपी 12 नाबालिग लड़कियों और एक नाबालिग लड़के को अवैध रूप से बाहर ले जाने की फिराक में थे। RPF ने मौके पर बच्चों को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया और तस्करों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।


मुक्त कराए गए सभी बच्चे पश्चिमी सिंहभूम और आसपास के ग्रामीण इलाकों के रहने वाले हैं। प्राथमिक जांच से पता चला है कि तस्कर बच्चों को रोजगार और बेहतर जीवन का लालच देकर झांसे में लेते थे और बाद में उन्हें विभिन्न राज्यों में जबरन मजदूरी के लिए भेज देते थे।

RPF ने दोनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रेल थाना टाटानगर को सुपुर्द कर दिया है। यह पूरी कार्रवाई ऑपरेशन AHTU (Anti Human Trafficking Unit) के तहत की गई, जिसके माध्यम से मानव तस्करी पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। RPF की त्वरित कार्रवाई से एक बड़े अपराध को रोका जा सका।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !