Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-05

Jamshedpur Bike Accident: टाटा-हाता मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की भीषण टक्कर, दो लोगों की मौत, एक महिला घायल

Meta Description

जमशेदपुर: शहर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र स्थित टाटा-हाता मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में दोनों बाइक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

मृतकों की पहचान सुंदरनगर निवासी सुशील बोदरा (49) और रायरंगपुर निवासी सिकु बारी (45) के रूप में हुई है। हादसे के समय सिकु बारी की पत्नी भी उनके साथ थीं, जो गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइकें तेज रफ्तार में थीं और एक मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों चालकों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दुर्घटना की जांच जारी है। पुलिस ने ट्रैफिक नियमों के पालन और सावधानी से वाहन चलाने की अपील की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !