Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-05

Jamshedpur MP Visits MGM: एमजीएम अस्पताल हादसे पर सख्त हुए सांसद विद्युत वरण महतो, लापरवाह अधिकारियों पर की कार्रवाई की मांग

Meta Description

जमशेदपुर: कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, एमजीएम अस्पताल की छत गिरने से हुई दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। इस दुखद हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जिससे पूरे जमशेदपुर में शोक की लहर दौड़ गई है।

सोमवार को जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा एवं अन्य वरिष्ठ जिला पदाधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सांसद ने अस्पताल प्रबंधन से पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस एवं सख्त कदम उठाने की आवश्यकता जताई।
 
निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस मौके पर अस्पताल की मौजूदा स्थिति और जरूरी सुधारात्मक उपायों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
सांसद महतो ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों में इस तरह की लापरवाही अक्षम्य है और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !