Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-07

Saraikela News: सरायकेला उपायुक्त ने कृषि योजनाओं की समीक्षा, किसानों तक अधिकतम लाभ पहुँचाने और जनवरी में किसान मेला आयोजित करने के दिए निर्देश

Saraikela: सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि, पशुपालन, गव्य विकास, मत्स्य, उद्यान, भूमि संरक्षण एवं सहकारिता विभाग अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में स्वीकृत योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु समयबद्ध, परिणामोन्मुख एवं समन्वित प्रयास सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कृषक समूहों का गठन कर चयनित किसानों को प्रशिक्षण हेतु भेजने तथा योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक कृषकों तक पहुँचाने पर बल दिया।

उपायुक्त ने पंचायत एवं ग्राम स्तर पर योजनाओं का दीवार लेखन कराए जाने का भी निर्देश दिया, जिससे किसान योजनाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकें। उन्होंने सभी विभागों के समन्वय से आगामी जनवरी माह में जिला स्तरीय किसान मेला आयोजित करने तथा उसका व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में कृषक क्रेडिट कार्ड (KCC) के अतिरिक्त अन्य कृषि यांत्रिक उपकरणों जैसे रबर राइस थ्रेसर, आटा-राइस मिल आदि हेतु किसानों को बैंक के माध्यम से ऋण सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक (LDM) को निर्देशित किया कि सभी शाखा प्रबंधक अपनी कार्यशैली में सुधार लाएँ, किसानों के आवेदन अनावश्यक रूप से निरस्त न करें तथा सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में संवेदनशीलता एवं उत्तरदायित्व का परिचय दें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !